फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखे से करा दी मजदूर की नसबंदी, होश आने पर चला पता, गलत ऑपरेशन से हालत बिगड़ी

Wed, 18 Sep 2019 12:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के बिचपुरी स्थित स्वास्थ्य केंद्र में एक मजदूर की धोखे से नसबंदी कराने का मामला सामने आया है। युवक की पत्नी ने एसएसपी ऑफिस में शिकायती पत्र दिया है। उनका कहना है कि नसबंदी का गलत तरीके से ऑपरेशन होने की वजह से पति की हालत बिगड़ गई है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बारह खंभा निवासी नरेश कुमार जूता कारखाना में काम करता था। मगर, कुछ समय से कारखाना बंद होने की वजह से वह काम नहीं कर रहा था। इस कारण मजदूरी करने जाता है। दो सितंबर को अर्जुन नगर में मजदूरों के साथ काम की तलाश में खड़ा था। तभी एक व्यक्ति आया। उसने अपना नाम उदयवीर बताया। 

काम दिलाने का दिया था झांसा
आरोप है कि उदयवीर ने नरेश से कहा कि वो बिचपुरी अस्पताल में ठेकेदारी का काम कर रहा है। एक महीने तक काम मिलता रहेगा। नरेश को काम दिलाने का आश्वासन देकर अपने साथ ले गया। इस दौरान उससे आधार कार्ड लेकर फोटोकॉपी करा ली। बताया कि अस्पताल से मिलने वाले मजदूरी के रुपये खाते में आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए साकेत कालोनी स्थित बैंक ले जाकर खाता खुलवाया। इसके बाद अस्पताल ले गया। यहां नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। होश आने पर नरेश बेड पर पड़ा था। बाद में पता चला कि उसकी नसबंदी कर दी गई है। ठेकेदार नरेश को साकेत कालोनी चौराहे पर छोड़कर चला गया। परिजन उसे ढूंढते हुए आए, तब वो मिला।

नरेश की पत्नी सीमा ने एसएसपी ऑफिस में शिकायती पत्र दिया है। इसमें कहा है कि पति के खाते में एक भी रुपया नहीं आया है। नसबंदी गलत तरीके से होने की वजह से उनकी हालत भी बिगड़ गई है। मामले में जांच के आदेश थाना शाहगंज पुलिस को दिए है। 

परिवार के सामने आर्थिक संकट 
नरेश की तीन बेटियां हैं। उसे पहले से ही काम नहीं मिल पा रहा था। अब तबीयत खराब होने की वजह से काम ढूंढने भी नहीं जा पा रहा है। इससे परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। उसकी मां, दो भाई और हैं। उनकी जिम्मेदारी भी नरेश पर ही है।

गैंग बना रहा है शिकार 
पीड़िता के साथ आए क्षेत्र के सपा नेता सुरेंद्र सोनी ने बताया कि एक गैंग सक्रिय है। वो लोगों को इसी तरह शिकार बना रहा है। काम दिलाने का लालच देकर ले जाता है। कभी खून निकाल लेता है तो कभी नसबंदी करा देता है। इन पर कार्रवाई की जानी चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें