आगरा के बाह क्षेत्र में शनिवार को एक युवक ने अपने साढ़ू को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। इसके बाद उसने कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के धनियापुरा गांव निवासी शिव दयाल (40) पुत्र बनवारीलाल ने साली सुनीता की शादी बाह के समौखीपुरा गांव के गंगासरन (35) पुत्र पातीराम के साथ कराई थी। आरोप है कि पति के उत्पीड़न से तंग आकर सुनीता एक माह पहले मायके जैतपुर के नौनेरा गांव चली गई।
पिछले सप्ताह गंगासरन उसे विदा कराने गया था। पर, वो नहीं आई। गंगासरन का शक था कि उसका साढ़ू शिव दयाल उसे ससुराल आने से रोकता है। इसी शक को लेकर शिवदयाल और उसके परिजनों को ठिकाने लगाने की उसने धमकी भी दी थी।