फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: प्रेमिका के शादी से इनकार पर युवक ने गेस्ट हाउस में दी जान, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव

Sat, 11 Jun 2022 01:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

प्रेमी ने प्रेमिका को लेकर गेस्ट हाउस गया था। रास्ते में उसने ओवरब्रिज से कूदने का प्रयास भी किया था।  गेस्टहाउस में जाकर फंदा लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन
जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला में प्रेमिका के शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने शुक्रवार को गेस्ट हाउस के बाथरूम में प्रेमिका के दुपट्टे से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। 

विज्ञापन


थाना उत्तर के संतोष नगर निवासी अजय कुमार (23) टेलर था। उसका हनुमान गंज निवासी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस को प्रेमिका ने बताया कि चार साल पहले अजय और उसके परिजन किराये के एक ही मकान में रहते थे। तब दोनों के बीच दोस्ती हुई। उसके बाद दोनों में प्यार हो गया। कुछ समय पूर्व दोनों ने अपने-अपने मकान बना लिए। प्रेमिका के मुताबिक प्रेमी उस पर शादी को दबाव बना रहा था, लेकिन परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे।

मरने का डर दिखाकर ले गया गेस्ट हाउस 

शुक्रवार दोपहर में अजय ने उसे मिलने के लिए बुलाया। उसके आते ही उसका मोबाइल छीन लिया और उसे जबरन टूंडला ले आया। रास्ते में वह उसे मरने का डर दिखा रहा था। इसके चलते वह उसके साथ टूंडला आ गई। दोपहर करीब एक बजे दोनों एटा रोड स्थित मां पीतांबरा गेस्ट हाउस पहुंचे थे। दोनों कमरे में रुके। प्रेमी ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया। 

युवती के मना करने पर उसे पानी में कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया। प्रेमिका का गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। शाम चार बजे करीब उसे होश आया तो प्रेमी अजय का शव बाथरूम में लटका पाया। युवती की चीख-पुकार पर गेस्ट हाउस मैनेजर दीपू चौधरी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल को बंद कराते हुए अजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पुलिस ने प्रेमिका और गेस्ट हाउस संचालक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। थाना प्रभारी टूंडला राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि एटा रोड स्थित एक गेस्टहाउस में प्रेमी-प्रेमिका रुके थे। प्रेमी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ओवरब्रिज से भी किया कूदने का प्रयास

पुलिस को प्रेमिका ने बताया कि शादी से उसके द्वारा मना करने पर प्रेमी अजय ने कोटला चुंगी के ऊपर से गुजर रहे ओवरब्रिज से कूदकर जान देने का प्रयास किया था। इसके वह डर गई थी और  उसके कहने पर टूंडला तक आ गई। गेस्ट हाउस में उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। 
विज्ञापन

प्रेमिका पर शक करता था प्रेमी 

थाने में बैठी प्रेमिका ने बताया कि उनकी शादी के लिए परिजन तैयार नहीं थे। परिजन के विरुद्ध वह जाना नहीं चाहती थी। इसको लेकर अजय उस पर शक करता था। उसने गेस्ट हाउस में भी आते ही बोला था कि वह किस-किस से बात करती है। उसके इनकार पर वह झुंझला गया था। 

अजय ने युवती का गला दबाने का प्रयास किया था। बोला था कि वह उससे शादी कर ले। अगर वह उससे शादी नहीं करेगी तो वह अपनी जान दे देगा। इतना नहीं गला दबाते हुए बोला था कि तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं हो सकती। उसके बाद युवती बेहोश हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें