आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज में तीमारदार ने स्वाइन फ्लू की दवा टैमीफ्लू के लिए हंगामा कर दिया। दवा न मिलने पर तीमारदार ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। हंगामा करने पर पुलिस ने टैमीफ्लू दिलवा दी।
सादाबाद निवासी आशीष चौधरी पेशे से सरकारी जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक है। वो लगभग 12 बजे ओपीडी में आया और अपने बच्चे को स्वाइन फ्लू बताकर इसकी दवा मांगने लगा। काउंटर पर ये दवा डॉक्टर के लिखने के बाद देने को कहा।
आशीष ने फार्मासिस्ट से कहा कि लिखकर दो कि दवा नहीं दोगे। आरोप है कि उसके साथ अभद्रता की और धक्का देकर बाहर कर दिया। आशीष ने 100 नंबर डायल कर दिया। पुलिस आई और डॉक्टरों से बात की।