फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी और वो के गुस्से में ननदोई की धुनाई, महिला ने सरेआम चप्पलों से पीटा

Wed, 13 Sep 2017 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मैनपुरी में कचहरी से तारीख कर घर जा रही महिला ने रास्ते में एक युवक को पकड़कर उस पर चप्पलें बरसाना शुरू कर दीं। यह माजरा देख आसपास के लोग सकते में आ गए। उन्होंने जैसे तैसे युवक को छुड़ाया। बाद में पता चला कि वह महिला का ननदोई था। पति-पत्नी के विवाद में पड़ने पर उसकी धुनाई हुई। 
विज्ञापन


बताया गया है कि भोगांव के जीटी रोड निवासी मालती वर्मा की शादी जनवरी 2015 में दिनेश राजपूत निवासी छिबरामऊ जिला कन्नौज के साथ हुई थी। महिला का कहना है कि शादी के बाद उसे पता चला पति के किसी दूसरी महिला सें संबंध हैं। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। महिला का आरोप है जनवरी 2016 में दिनेश ने अपने बहनोई सुनील की मदद से उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया। 

कोर्ट में दायर किए गए मुकदमे में मालती ने आरोप लगाया ननदोई सुनील वर्मा निवासी कमालगंज जिला फर्रुखाबाद ने ही दूसरी शादी कराने में उसके पति की मदद की है। मालती ने इस संबंध में पति और ननदोई के खिलाफ गवाही भी दी। कोर्ट ने दोनों के लिए समन भेजे। मगर वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। 
विज्ञापन


बुधवार को मालती अपने भाई पप्पू के साथ तारीख पर कचहरी आई थी। तारीख के बाद वह बेवर जा रही थी। वह जेल रोड पर ईसन नदी पुल के पास दोपहर लगभग दो बजे पहुंची तो उसका सामना सुनील से हो गया। इस पर उसने गुस्से में चप्पलों से ननदोई को धुन दिया। राहगीरों ने सुनील को महिला के चंगुल से छुड़ाया। कोतवाली प्रभारी का कहना है इस संबंध में किसी ने कोई तहरीर थाने में नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें