फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में अभद्र टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, लखनऊ के असद सिद्दीकी ने फेसबुक पर एक ग्रुप बनाया था। 11 जुलाई को ग्रुप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्र लगाकर उनके बारे में एक पोस्ट किया था।
आगरा, लखनऊ, दिल्ली, कानपुर, इटावा के छह लोगों ने अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी की थी। इस मामले में थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने एक आरोपी विनीत प्रताप सिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी बिहारी कुंज, देवरी रोड, सदर को गिरफ्तार कर लिया था। उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं अन्य आरोपियों के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।