फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज में बारिश बनी घरों के लिए आफत, छत गिरने से सात की मौत-कई लोग घायल

Fri, 27 Jul 2018 10:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

जिले में 48 घंटे से हो रही लगातार बारिश ने ब्रज क्षेत्र में जानमाल का भारी नुकसान पहुंचाया। कासगंज में सहावर के गांव सुजानपुर में बारिश के चलते एक मकान की छत गिर गई। इससे उसमें दब कर तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि मां व अन्य दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। इसके अलावा पटियाली के नगला मक्खन में भी एक मकान गिर गया। मृतकों में सौरभ (2), शर्मिला (7) और छाया (10) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शारदा देवी (38) और दो बच्चे सतेंद्र (11) व गौरी (4) घायल हो गए। 

विज्ञापन


आगरा में बरहन गढ़ी बाजार के एक व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। किरावली के नगला समसपुर में मकान गिरने से मां-बेटा घायल हो गए। खंदौली के बास इंदा में मकान गिरने से दो व्यक्ति घायल हो गए। फतेहपुर सीकरी में भी एक मकान जमींदोज हो गया।

एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव नदराला निवासी शराफत खां की पांच वर्षीय बेटी फातिमा और अलमिका दोनों देर शाम को अपने घर पर मौजूद थी। उसी समय मकान की कच्ची दीवार अचानक गिर गई जिसके नीचे दोनों बहनें दब गई। आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। इनमें फातिमा ने दम तोड़ दिया। जबकि अलमिका गंभीर रूप से घायल हो गई। जसरथपुर निवासी किसान रामकिशन पुत्र भगवान सिंह दबकर घायल हो गया।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव छिकाउ में दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर, 12 वर्षीय बालिका की मौत। थाना नगला सिंघी के गांव नगला उदय में किशोर घायल हो गया। मैनपुरी में बेवर के गांव जैतपुर में मकान का लिंटर गिर पड़ा। इससे महावीर सक्सेना (55) की मौत हो गई। वहीं पत्नी सीमा देवी घायल हो गईं। मथुरा में वृंदावन में मकान की छत गिरने से दो लोग घायल हो गए। यमुना में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें