फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के सामने 'खलनायक' बनने के लिए युवक ने थाने से चुराए एके-47 के कारतूस, रिवाल्वर

Mon, 26 Nov 2018 10:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी देवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के थाना सिकंदरा के शस्त्रागार से एके-47 के 76 कारतूस और तीन रिवाल्वर चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी देवा को गिरफ्तार किया है। उससे चोरी की गईं तीन रिवाल्वर और 63 कारतूस भी बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि देवा ने ही चोरी की है। इसके पीछे जो वजह बताई है, वो चौंकाने वाली है। पुलिस का कहना है कि देवा को उसकी पत्नी छोड़कर चली गई है। हथियारों से पत्नी को डराना चाहता था। इसलिए हथियार और कारतूस चोरी कर ले गया।

विज्ञापन


एसपी सिटी प्रशांत वर्मा ने बताया कि गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास से रमेश उर्फ देवा उर्फ बंटी उर्फ देवकीनंदन उर्फ कालू उर्फ कल्लू शर्मा निवासी सुमावली, थाना बामौर, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। 

तीन रिवाल्वर और 63 कारतूस बरामद

उसके पास से सिकंदरा थाने के शस्त्रागार से चोरी की गईं तीन रिवाल्वर (.38 बोर) और एके-47 के 63 कारतूस बरामद किए गए। फिलहाल में देवा महादेव नगर, सिकंदरा में किराये के मकान में अपनी मां के साथ रह रहा था।

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी नंदगांव, बरसाना, मथुरा स्थित रमेश बाबा के आश्रम में भंडारे में काम करता था। थाने से चोरी के बाद देवा हरीपर्वत स्थित चाय की दुकान पर गया। यहां के बाद घर आया। 

एक रिवाल्वर और 47 कारतूस आटे के डिब्बे में रख दिए। इसके बाद कोकिलावन, कोसीकलां चला गया। एक रिवाल्वर एक मंदिर के पास छिपा दी। एक रिवाल्वर और 11 कारतूस अपने पास रख लिए।
विज्ञापन

60 बार देखी खलनायक, संजय दत्त का है फैन

देवा ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि खलनायक फिल्म 60 बार देखी है। वो संजय दत्त का फैन है। संजय दत्त की तरह ही रहना पसंद करता है। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो बीड़ी मांगने लगा। मना करने पर पिटाई खाने के लिए भी तैयार हो गया। 

एक बार खाना भी मांगा। इस पर पुलिस ने उसकी हर मांग पूरी कर दी। पुलिस के अनुसार, वह अलग-अलग जिले में अपना नाम भी बदल-बदलकर रख लेता है। यही वजह है कि उसे कोई आसानी से पकड़ नहीं पाता है।

पुलिस की कहानी में नजर आ रहा झोल 

पुलिस की कहानी में भी झोल नजर आ रहा है। अगर यह मान लिया जाए कि देवा पत्नी को डराने के लिए असलाह और कारतूस चोरी कर ले गया था, तो बात गले नहीं उतरती। पत्नी को डराने के लिए इतने कारतूस और इतनी रिवाल्वर की क्या जरूरत थी? वो एक ही रिवाल्वर क्यों नहीं ले गया? इस सवाल का भी अभी तक जवाब नहीं मिला है कि इतनी बड़ी चोरी सबके सामने हुई और कोई कुछ नहीं बोला। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें