फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कुतिया को बेरहमी से काट दिया, पुलिस गिरफ्त में आया दरिंदा; इसलिए की थी वारदात

Sat, 18 Apr 2026 11:47 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में कुतिया के पैर काटकर मारने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मोहल्ले में बदबू आने पर बोरे में शव मिलने से सनसनी फैल गई, जिसके बाद पशु क्रूरता का मामला दर्ज हुआ।
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिद्ध साहनी नगर शाहगंज में कुतिया को काटकर मारने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह नशे की हालत में घर पर पुलिस को मिल गया। आरोपी को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

 

सोमोती देवी सहित आधा दर्ज से अधिक लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि गली में कुतिया को लोग खाना और पानी देते थे। वह दो दिन पहले गायब हो गई थी। मोहल्ले के मनीष उर्फ कल्लू के घर में दुर्गंध आने पर तलाश की। बोरे में कुतिया मरी मिली। उसके पैर काट दिए गए थे।
विज्ञापन

एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 और पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी कल्लू को गिरफ्तार किया गया। पिछले साल उस पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। वह मजदूरी करता है। उससे पूछताछ में कुतिया को मारने की वजह पता नहीं चल सकी है। आरोपी को शांतिभंग में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें