फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किसान की जेब काटने का आरोपी गिरफ्तार, साथी की तलाश

विज्ञापन
डौकी पुलिस ने किसान की जेब काटने वाले आरोपी गौरव को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
फतेहाबाद। वाजिदपुर अंडरपास से बृहस्पतिवार को वाहन जांच के दाैरान डाैकी पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गाैरव फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद के तहसील चाैराहा निवासी है। उसके पास 7500 रुपये बरामद हुए। अन्य साथी थाना बाह के गांव विष्णुपुरा निवासी सुल्तान की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


25 अक्तूबर 2025 को थाना क्षेत्र के गांव धमोटा निवासी सतीश ने 50 हजार रुपये चोरी होने के प्राथमिकी लिखाई थी। बताया था कि वह अपनी बेटी की शादी का सामान लेने जा रहे थे। तभी दो बाइक सवार युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने बाइक पर बैठा लिया था। जेब में रखे रुपए निकालने के बाद बीच में उतारकर भाग गए थे। थानाध्यक्ष डौकी ने बताया कि आरोपी गाैरव को जेल भेज दिया गया है। उस पर विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें