फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता पुत्र पर लगन सगाई में आए युवक का शव कुएं में फेंकने का आरोप, मामा ने नामजद कराया मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुरसीकरी। देवनारी गांव में लगन सगाई में आए युवक का शव कुएं में मिला था। युवक के मामा ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

घटना एक मई की है। थाना अछनेरा के गांव जनूथा निवासी विजय सिंह (20) देवनारी गांव में लगन सगाई में आया था। दूसरे दिन उसका शव गांव के कुएं में उतराता मिला। युवक के मामा छीतर सिंह ने देवनारी गांव के भीकम सिंह व उनके बेटे छोटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उन्होंने ग्रामीणों के साथ गहनता से खुद छानबीन की है। कुएं के समीप ट्रैक्टर ट्राली के निशान व गांव के नजदीक भी ट्रैक्टर ट्राली पलटी होने के निशान मिले हैं। इससे उन्हें संदेह है कि विजय सिंह की हत्या के बाद शव को कुएं में फेंका गया है। इधर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें