फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्वास्थ्य शिविरों में बुखार पीड़ितों की हुई मलेरिया, डेंगू जांच

Tue, 18 Nov 2025 01:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो19गंजडुंडवारा के किलोनी में रक्त की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी ।स्रोत:विभाग
विज्ञापन
कासगंज। स्वास्थ्य विभाग ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर आयोजित किए। इनमें बुखार पीड़ित मरीजों की मलेरिया, टाइफाइड व डेंगू की जांच की गई। गर्भवती महिलाओं के प्रसव कराए गए और बच्चों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा में 302 मरीज आए। 8 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया। 2 महिलाओं के संस्थागत प्रसव कराए गए। बुखार से पीड़ित 30 मरीजों की मलेरिया, 5 मरीजों की टाइफाइड, 3 मरीजों की डेंगू जांच की गई। इसके अलावा सीबीसी सहित अन्य रक्त जांच भी की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों में 270 मरीज आए। 3 मरीजों को भर्ती किया गया। यहां 8 महिलाओं के संस्थागत प्रसव कराए गए। बुखार पीड़ित 15 मरीजों की डेंगू, 21 मरीजों की मलेरिया जांच की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहावर में 478 मरीज पहुंचे। 8 मरीजों को भर्ती किया गया। 61 बच्चों का टीकाकरण और 4 महिलाओं के संस्थागत प्रसव कराए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमांपुर में 270 मरीज आए। 8 महिलाओं के संस्थागत प्रसव कराए गए। बुखार पीड़ित 9 मरीजों की मलेरिया जांच की गई। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों पर भी शिविर में मरीजों की जांच कर दवा का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें