आगरा। निजी आईटीआई में प्रवेश लेने से पहले अभ्यर्थियों को संस्थान की लैब और कार्यशाला का निरीक्षण खुद करना चाहिए। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने अभ्यर्थियों को यह सलाह दी है।
उन्होंने कहा है कि यदि संस्थान कागजों में संचालित हो रहा है और मौके पर उसका परिसर नहीं मिलता है तो अभ्यर्थी वहां प्रवेश न लें। उसकी सूचना govt.itiagra001gmail.com पर ईमेल के माध्यम से दें। साथ ही नोडल राजकीय आईटीआई, आगरा के कार्यालय में लिखित शिकायत करें। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फतेहपुर सीकरी (किरावली) में प्रवेश-2026 की प्रक्रिया राजकीय आईटीआई, बल्केश्वर में होगी। संवाद