फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा की जिला-सेंट्रल जेल में लंबी सजा काट रहे कैदियों को राहत, इसलिए 60 बंदियों की रिहाई मंजूर

Sat, 02 May 2026 12:08 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में अच्छे आचरण और लंबी सजा पूरी कर चुके 60 कैदियों की रिहाई की दया याचिका को जिला प्रशासन ने मंजूरी देकर शासन को भेज दिया है। अन्य मामलों में भी प्रक्रिया जारी है और पुलिस रिपोर्ट मिलते ही बाकी कैदियों की रिहाई पर फैसला होगा।
विज्ञापन
आगरा जिला जेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्षों से जेल में बंद कैदियों के लिए राहत की किरण दिखाई देने लगी है। अच्छे चाल-चलन और लंबी सजा काट चुके बंदियों की रिहाई प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। जिला प्रशासन ने 94 कैदियों में से 60 की दया याचिकाओं को मंजूरी देते हुए उनकी फाइल शासन को भेज दी है, जबकि अन्य मामलों में भी प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट और सेंट्रल जेल में ऐसे कई बंदी हैं, जो 10 से 20 वर्ष तक की सजा काट चुके हैं। इनमें बड़ी संख्या 70 साल से अधिक के कैदियों की है। उनका जेल में आचरण भी संतोषजनक पाया गया है। ऐसे मामलों को प्राथमिकता देते हुए जेल प्रशासन ने रिहाई की संस्तुति की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी के माध्यम से सभी मामलों की गहन जांच कराई। पुलिस विभाग ने भी अपनी रिपोर्ट में अधिकांश मामलों में आपत्ति नहीं जताई। इससे 60 कैदियों की रिहाई का रास्ता लगभग साफ हो गया है। वहीं 14 अन्य मामलों का प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है।
विज्ञापन

हालांकि 20 कैदियों की रिहाई फिलहाल पुलिस रिपोर्ट पर अटकी हुई है। जैसे ही इनकी रिपोर्ट प्राप्त होगी, उनकी फाइल भी शासन को भेज दी जाएगी। इसके अलावा कुछ मामलों में परिजनों की ओर से राष्ट्रपति को दया याचिका भेजी गई थी, जिन पर भी कार्रवाई जारी है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल सोनी ने बताया कि शासन से स्वीकृति मिलते ही इन कैदियों की रिहाई की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें