फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वडोदरा से आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन, 1994 यात्री उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। एक और श्रमिक स्पेशल ट्रेन रविवार को गुजरात के बड़ोदरा से प्रवासियों को लेकर कासगंज पहुंची। इस ट्रेन से 1994 प्रवासी यात्री उतरे। उन्हें बसों से उनके जिलों तक भेजा गया।
विज्ञापन

सुबह करीह साढ़े तीन बजे ट्रेन पहुंची। पहले से ही अधिकारियों से तैयारियां पूरी कर ली थीं। अपराह्न करीब 3:30 बजे जंक्शन पर पहुंची। ट्रेन के आगमन की सूचना को देखते हुए स्टेशन पर दोपहर से ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं थीं। मजदूरों को सावधान से उतार कर पहले थर्मल स्क्रीनिंग करवाई गई। इसके बाद सभी को खाना आदि दिया गया। सभी रोडवेज की बसों को जनपदवार क्रमांक आवंटित किए।
जिसके अनुसार टाइम से पहुंचे यात्रियों को क्रमांक नंबर देकर उनके गृह जनपद की बस में बैठाया गया। एडीएम एके श्रीवास्तव, एएसपी डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एसडीएम ललित कुमार, सीओ आरके तिवारी के अलावा आरपीएफ प्रभारी सुजीत झा, जीआरपी थाना प्रभारी सोनू राजोरा सहित कोतवाली पुलिस व अन्य राजस्वकर्मी स्टेशन पर व्यवस्थाओं को देख रहे थे।
विज्ञापन

- गुजरात के बड़ोदरा स्टेशन से चलकर प्रवासी श्रमिकों की ट्रेन यहां पहुंची। ट्रेन में सवार सभी प्रवासियों को खाने के पैकेट दिए गए और पानी की बोतल दी गई। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उनके गृह जनपद बसों से भेजा गया। - एके श्रीवास्तव, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें