फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में रोड क्रास कर रहे थे 3 बच्चे, बेकाबू लोडर की चपेट में आ गए

Mon, 12 Mar 2018 07:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला करहल (मैनपुरी)
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के मैनपुरी में सड़क पार कर रहे तीन बच्चों को तेज रफ्तार पिकअप लोडर ने रौंद दिया। हादसे में तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


वहीं हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने करहल-घिरोर मार्ग पर आधा घंटे तक जाम लगाए रखा। घिरोर रोड पर मानिकपुर के तीन बच्चे शशांक, सचिन व डेविल सड़क पार कर रहे थे। 

तभी एक तेज गति की पिकअप लोडर ने उन्हें चपेट में ले लिया। इससे तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ने गाड़ी सहित भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। घायल बच्चों को सैफई में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद सुबह करीब नौ बजे आक्रोशित ग्रामीणों ने करहल-घिरोर रोड पर अवरोध डालकर जाम लगा दिया। 

इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। ग्रामीणों की मांग थी मार्ग पर हादसों को रोकने के लिए गांव के सामने स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं। 

जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। 

इसके बाद एसडीएम, सीओ, तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर करीब आधा घंटे बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने लोडर को कब्जे में लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें