फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने समीक्षा बैठक में किया ये बड़ा ऐलान

Mon, 12 Mar 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फ्रांस के राष्ट्रपति की अगवानी करने आए उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने रविवार को सर्किट हाउस में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं की समीक्षा की। 
विज्ञापन


उन्होंने परीक्षा के संबंध में कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित के कदम की सराहना की। कहा कि यूपी बोर्ड की तरह विवि की परीक्षाओं के दौरान नकल रोकने के लिए एसटीएफ लगाई जाएगी। कुछ केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे।

उपमुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय की परीक्षा समय पर कराने और 30 जून से पहले रिजल्ट देने पर जोर दिया। यह भी स्पष्ट किया कि जो केंद्र बन गए हैं, उनमें अब परिवर्तन न किया जाए। विशेष परिस्थिति में ही किसी केंद्र में बदलाव किया जाए। 
विज्ञापन

मीडिया से वार्ता में डॉ. शर्मा ने कहा कि कुलपति ने परीक्षा में सुधार के लिए अच्छा काम किया है। कम संसाधन और कम समय में वर्षों की विसंगतियां दूर कीं। अगले वर्ष तक और पारदर्शिता आ जाएगी। 

जहां पर परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा है, वहां कुछ समस्या आ रही है। कहा कि अगले साल से समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा। परीक्षाएं अच्छी चल रही हैं। 

बैठक में जिलाधिकारी गौरव दयाल, सीडीओ रविंद्र कुमार मांदड़, विवि के उप कुलसचिव शमीम अहमद, विश्वेश्वर प्रसाद, पीआरओ डॉ. गिरजाशंकर शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

21 को लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 21 मार्च को लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में एक वर्ष में किए गए कार्यों की जानकारी दी जाएगी। 

आगे का लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा। इसमें विद्यालय, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में 220 दिन पढ़ाई कराने, सत्र नियमितीकरण, एकरूपता लाने पर जोर दिया जाएगा। 

यूपी बोर्ड के पाठ्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। एक अप्रैल से परिवर्तित पाठ्यक्रम से पढ़ाया जाएगा। पाठ्यक्रम कौशल विकास की गतिविधियों को शामिल किए जाने का प्रयास है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें