फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः छह वर्ष की बच्ची के साथ दरिंदगी, मासूम का हाल देख उड़ गए घर वालों के होश

Sat, 14 Apr 2018 12:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
minor rape
विज्ञापन
यूपी के मैनपुरी में एक छह वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची घर से बाहर गई थी। तभी युवक ने उसके साथ दरिंदगी की। 
विज्ञापन


परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

बताया गया कि मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की छह वर्षीय बच्ची शुक्रवार की देर शाम पास की ही दुकान से कुछ सामान लेने गई थी। 
विज्ञापन

उसी वक्त रास्ते में एक युवक उसे बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। जब बच्ची घर पहुंची तो परिजनों को आपबीती सुनाई। 

यह जानकर ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन उसे लेकर तुरंत पुलिस के पास गए। पुलिस ने देर न करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 

आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं बिछवां थाने की पुलिस ने मासूम बच्ची का मेडिकल भी कराया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें