पिछले दिनों आई कुदरती आफत से फिरोजाबाद में एक किसान की फसल बर्बाद हो गई। किसान फसल देखने के लिए खेत गया तो उसे सदमा लग गया।
फसल की बर्बादी का सदमा बर्दाश्त न कर पाने की वजह से उसकी खेत पर ही तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।
पिछले दिनों ब्रज में आए तूफान से ने बहुत नुकसान किया है। सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं की फसल को हुआ है। जगह-जगह फसल पानी में डूब गई है।