फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी की बेटी को मुंबई में मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला भरतवाल निवासी दिव्या चतुर्वेदी को फिल्मी दुनिया के प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के एक्सीलेंस अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है। उसको मिले सम्मान पर भाजपा नेताओं ने बधाई दी है।
विज्ञापन

भाजपा नेता प्रभात चतुर्वेदी के छोटे भाई हृदय चतुर्वेदी परिवार के साथ मुंबई में जाकर रहने लगे थे। पिता की मौत के बाद दिव्या को मां गीता चतुर्वेदी और भाई समर्थ चतुर्वेदी ने आगे बढ़ाया है। दिव्या चतुर्वेदी ने बेस्ट इंटरनेशनल मीडिया एंड मार्केटिंग के माध्यम से फिल्म प्रमोशन एंड मैनेजमेंट सहित कई ईवेंट को संचालित किया। उन्हें फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और मलाइका अरोड़ा का सहयोग मिला। दिव्या को मिले सम्मान पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, पूर्व मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, पूर्व विधायक अशोक चौहान, पूर्व डीजीसी भुवन चतुर्वेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, आलोक गुप्ता, शिवओंकार नाथ पचौरी ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें