फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: रमजान के पहले जुमा पर घरों में पढ़ी नमाज

विज्ञापन
शहर स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। रमजान माह के पहले जुमा पर रोजेदारों ने घरों में ही नमाज पढ़ी। घरों में ही कुरान की तिलावत की गई। रमजान के पहले जुमा पर पुलिस ने सुबह से ही चौकसी बरती। शहर की सभी मस्जिदों के आसपास पुलिस का पहरा रहा। जामा मस्जिद के पास सुबह से ही पुलिस तैनात रही। जामा मस्जिद वाली गली में पुलिस के जवान गश्त करते रहे।
विज्ञापन

रमजान माह के पहले जुमा पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अविनाश पांडेय के पुलिस को चौकसी बरतने के निर्देश पर मस्जिदों के आसपास पुलिस तैनात की गई। हर मस्जिद के बाहर पुलिस के दो जवान तथा शहर की प्रमुख जामा मस्जिद के पास भी पुलिस को तैनात किया गया। जामा मस्जिद वाली गली में तैनात किए गए पुलिस के जवान गली में गश्त करते रहे।
मस्जिद में पंाच लोगों के अलावा किसी को भी जाने की इजाजत नहीं दी गई। सीओ सिटी अभय नरायन राय, इंस्पेक्टर कोतवाली भानूप्रताप सिंह ने शहर में पहुंचकर मस्जिदों के आसपास तैनात पुलिसकर्मियों को जुमा के चलते चौकसी बरतने की हिदायत दी। जामा मस्जिद के पेश इमाम समी अहमद ने बताया लॉकडाउन में घरों में ही सामाजिक दूरी बनाकर नमाज पढ़ने की सलाह दी गई है। नमाज पढ़ने के लिए मस्जिदों तक नहीं आने को कहा गया है। रमजान के चलते रोजेदारों ने घरों में ही नमाज पढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें