फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा पूरी ताकत से लड़ रही जिला पंचायत का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पूर्व सांसद समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा है कि जिला पंचायत के चुनावों में समाजवादी पार्टी फिर से विजय हासिल करे। इसको लेकर पूरी गंभीरता से चुनाव लड़ा जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी प्रत्याशी पूरी ताक के साथ चुनाव लड़ें और मतदाताओं को सपा की प्राथमिकताओं के बारे में बताएं। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी सरकार की गलत नीतियों पर चर्चा करें। किसानों के शोषण की बात भी रखें। उन्होंने जिले के कई इलाकों में दौरा भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कोई प्राथमिकता नहीं है। वह सिर्फ चुनाव में लोगों को बरगलाकर चुनाव जीतना चाहती है। उन्होंने कहा कि लोग अफवाहों से सावधान रहें। भाजपा को प्रत्याशियों को हराएं। जिससे जिले के लोगों को विकास की राह मिल सके। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम नीवलपुर, ग्राम अड़पुरा, घिमरपुर, कोडन नगला, आजमपुर, थाना, भीटी, धिमरपुर, वल्ल्यिा, विश्नोदी, गिरघारी नगला, पदम नगला, निउठा, चंडोस, कंमपुर, सुल्तानपुर, ताखरू आदि ग्रामों में भ्रमण कर ग्रामीणों से सपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें