फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: दिल्ली से अगवा किशोर भोगांव पुलिस ने मुक्त कराया, आरोपी चाचा गिरफ्तार

Sun, 11 Jul 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

दिल्ली से अगवा किए किशोर को शनिवार सुबह मैनपुरी की भोगांव थाना पुलिस ने मुक्त कराया है। पुलिस ने आरोपी चाचा को होंडा सिटी कार सहित गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से अगवा किए किशोर को शनिवार सुबह मैनपुरी की भोगांव थाना पुलिस ने मुक्त कराया है। पुलिस ने आरोपी चाचा को होंडा सिटी कार सहित गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को अगवा करने का मामला थाना नजफगढ़ दिल्ली में दर्ज कराया गया था। आरोपी व अगवा किशोर को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


शनिवार को थाना पुलिस को दिल्ली पुलिस से सूचना मिली थी कि थाना नजफगढ़ क्षेत्र से एक किशोर सागर दहिया, निवासी नजफगढ़ को विजय दहिया निवासी रामदत्त इन्कलेव उत्तम नगर, थाना बिंदापुर नई दिल्ली ने अगवा किया है। उन्हें सूचना मिली है कि आरोपी किशोर को होंडा सिटी कार से जनपद की ओर आ रहा है। सूचना मिलने के बाद एसपी अशोक कुमार राय ने तत्काल क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर को कार्रवाई के निर्देश दिए। लोकेशन के आधार पर पुलिस छाछा तिराहा के पास चेकिंग करने लगी। 

एसपी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 8:10 बजे होंडा सिटी कार को पुलिसकर्मियों ने रुकवा लिया। पुलिस को देखते ही 17 वर्षीय सागर दहिया बाहर निकल आया और मदद मांगने लगा। उसने बताया कि कार चला रहा व्यक्ति विजय दहिया उसका चाचा है। दिल्ली से उसका अपहरण कर कहीं ले जा रहा था। पुलिस अगवा किशोर और आरोपी को थाने ले गई। सूचना मिलने के बाद नजफगढ़ थाने से एएसआई धर्मवीर सिंह पुलिस बल के साथ आ गए। पीड़ित व आरोपी को अपने साथ दिल्ली ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें