फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी विभागों पर नगर पालिका का 54.79 लाख का है कर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर पालिका प्रशासन को सबसे अधिक नुकसान सरकारी कार्यालय ही पहुंचा रहे हैं। शहर में संचालित 39 सरकारी विभागों पर नगर पालिका का 54.79 लाख रुपया बकाया है। नगर पालिका प्रशासन ने इन कार्यालयों को नोटिस जारी करने की तैयारी कर ली है। सबसे बड़ा कर्जदार सीएमओ कार्यालय है। इस पर नगर पालिका के 11.18 लाख रुपये का कर बकाया है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन के प्रयासों के बाद भी सरकारी कार्यालय गृहकर/ सर्विस चार्ज, जलकर को जमा नहीं कर रहे हैं। शहर में संचालित 39 सरकारी विभागों पर नगर पालिका का 54.79 लाख रुपये का कर्जा है। नगर पालिका प्रशासन कई बार यहां वसूली के लिए कर्मचारी भेज चुकी है।
कई बार पत्र भी लिखे गए लेकिन सरकारी कार्यालय कर जमा करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इससे पालिका को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। नगर पालिका प्रशासन ने सभी सरकारी विभागों पर बकाया कर की सूची तैयार कर उन्हें नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने बताया कि सरकारी विभागों से बकाया वसूलने के लिए जिलाधिकारी से भी मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के ये हैं टॉपटेन बकाएदार
सीएमओ कार्यालय- 11.18 लाख
महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल- 7.99 लाख
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय- 7.12 लाख
आयकर विभाग- 6.05 लाख
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग- 4.86 लाख
बीएसएनएल कार्यालय कचहरी रोड- 2.06 लाख
निरीक्षण भवन- 1.53 लाख
अधिशासी अभियंता बिजली गोला बाजार- 1.19 लाख
ट्रांजिस्ट हॉल- 1.15 लाख
तहसील सदर- 95 हजार 400
--------
सरकारी विभागों पर लाखो रुपये का बकाया है। बकाया राशि जमा कराने के लिए नोटिस तैयार किए जा रहे हैं।
लालचंद भारती ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें