फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिना मान्यता चल रही थी स्मार्ट बड्स एकेडमी, बीएसए ने किया सीज

विज्ञापन
स्मार्ट बड्स एकेडमी स्कूल निरीक्षण करतीं बीएसए दीपिका गुप्ता।  - फोटो : विभाग
विज्ञापन
मैनपुरी। आगरा बाईपास रोड स्थित स्मार्ट बड्स एकेडमी स्कूल को बुधवार को बीएसए दीपिका गुप्ता ने सीज कर दिया। जिले में संचालित अवैध स्कूलों के खिलाफ प्रशासन ने मोर्चा खोल दिया है। डीएम अंजनी कुमार सिंह के सख्त निर्देशों के बाद बीएसए दीपिका गुप्ता ने बुधवार से अभियान की शुरुआत की। कक्षा एक से आठ तक संचालित स्मार्ट बड्स एकेडमी स्कूल में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विद्यालय मानकों को पूरा नहीं कर रहा था। मान्यता भी नहीं थी, जिसके चलते उसे मौके पर ही सीज कर दिया गया। यहां पंजीकृत 180 बच्चों का अन्य विद्यालयों में नामांकित कराने का जिम्मा खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया है।
विज्ञापन


बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि स्मार्ट बड्स एकेडमी के प्रबंधक अजय कुमार को वर्ष 2017 में 3 साल के लिए अस्थायी (औपबंधिक) मान्यता प्रदान की गई थी। नियमानुसार 3 साल बाद विद्यालय को अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण-पत्र और नेशनल बिल्डिंग कोड प्रमाण-पत्र वर्तमान मानकों के अनुरूप प्राप्त कर स्थायी मान्यता के लिए आवेदन करना अनिवार्य था। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में ये दोनों महत्वपूर्ण प्रमाण-पत्र नहीं पाए गए। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल विद्यालय को सीज करते हुए उस पर नोटिस चस्पा किया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश को निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल विद्यालय में नामांकित बच्चों को पास के अन्य विद्यालयों में नामांकित कराएं। बीएसए ने चेतावनी दी है कि यदि विद्यालय के प्रबंधक या प्रधानाध्यापक द्वारा इन आदेशों का पालन नहीं किया जाता है, तो उनके विरुद्ध निःशुल्क एवं बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2011 में निहित प्रावधानों के तहत कठोर कार्यवाही की जाएगी, जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन




आगामी 15 दिनों में अवैध विद्यालयों पर चलेगा अभियान:
बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि आगामी 15 दिनों में बिना मान्यता के चल रहे अमान्य विद्यालयों, मान्यता से उच्च स्तर की कक्षाएं संचालित करने वाले विद्यालयों और मानकों के विपरीत चल रहे विद्यालयों के विरुद्ध अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन







यह कार्रवाई अवैध रूप से संचालित हो रहे शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

- अंजनी कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें