फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यात्रियों की दिक्कतें नजरअंदाज, माल ढो रहीं रोडवेज बसें

विज्ञापन
चालकों की कमी के चलते बेवर डिपो की खड़ी बसें।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। परिवहन निगम की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित होने वाली बसें मालवाहक बन गई है। चालक-परिचालकों को ऊपरी आमदनी का लालच यात्रियों के लिए परेशानी बन रहा है। जबकि निगम की ओर से इस प्रकार से माल न ढोने के सख्त निर्देश हैं।
विज्ञापन

चालक-परिचालक आपसी मिलीभगत से व्यापारियों के माल को एक शहर से दूसरे शहर लेकर आते-जाते है। इसके बदले में उन्हें अच्छी खासी कमाई हो रही है। लेकिन इन सबके बीच यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि ऊपरी कमाई के चक्कर में चालक-परिचालक फिरोजाबाद, आगरा और कानपुर से व्यापारियों के माल को बसों में लादकर जाते है। कई बार माल के इंतजार में बसों को देर तक बेवजह ही खड़ा रखा जाता है। स्टेशन प्रभारी अनुज दुबे का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी, यदि कोई चालक-परिचालक दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगाी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें