फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किसान को गोली मारने के मामले में दो पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल। ट्रैक्टर-ट्राॅली से मैनपुरी मंडी धान बेचने आ रहे फिरोजाबाद के किसान को गोली मारने के मामले में बरनाहल पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है। घायल का उपचार आगरा के एक अस्पताल में चल रहा है। बरनाहल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

जनपद फिरोजाबाद के गांव पीथेपुर निवासी 40 वर्षीय किसान अवनीश कुमार मंगलवार रात ट्रैक्टर ट्राली में धान लाद कर मैनपुरी मंडी में बेचने आ रहे थे। बरनाहल क्षेत्र में नगला नधा के पास नामजद लोगों ने ट्रैक्टर रुकवा कर अवनीश के सीने में गोली मार दी थी। आरोपी अवनीश को मरा हुआ समझ कर वहां से भाग गए थे। जानकारी के बाद परिजन ट्रामा सेंटर फिरोजाबाद ले गए थे। उक्त घटना के बाद बुधवार को घायल के भाई प्रदीप कुमार ने राहुल सिंह निवासी धर्मपुर थाना अरांव, शिवम कुमार निवासी पीथेपुर के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें