फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। एक सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को लेनगंज में दो संदिग्ध लाेगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ। दो बोरियों में करीब 68 किग्रा गंधक और 5,500 किग्रा पोटाश जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि लेनगंज बाजार में दो संदिग्ध व्यक्ति अवैध आतिशबाजी निर्माण के लिए भारी मात्रा में विस्फोटक लेकर आए हुए हैं। इस सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और एक टीम को बताए गए स्थान पर दबिश के लिए भेजा गया। एक दुकान के बाहर दोनों संदिग्ध दो बोरियों के साथ खड़े दिखाई दिए। पुलिस कर्मी जब उनके पास गए तो उन्होंने भागने की कोशिश की। मगर पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। जब उनके पास मिली दो बोरियों की तलाशी ली तो उसमें करीब 68 किलोग्राम गंधक और 5,500 किग्रा पोटाश बरामद हुई। पूछताछ करने पर दोनों लोगों ने अपने नाम सनोज यादव निवासी गणेशपुर सदर कोतवाली और मोहित गुप्ता निवासी मोहल्ला दक्षिणी छपट्टी सदर कोतवाली बताया। बताया कि दिवाली के त्योहार पर अवैध आतिशबाजी बनाने के लिए गंधक और पोटाश लेकर आए थे। कोतवाली पुलिस ने दोनों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें