फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशोरी को ले जा रहे आरोपी को पुलिस ने बस स्टैंड से पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किशनी। थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को अपने साथ ले जा रहे आरोपी को पुलिस ने बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के बयान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को चालान करने के बाद जेल भेजा है।
एक गांव की रहने वाली एक महिला ने बुधवार को थाने में तहरीर दी थी। पुलिस को बताया था कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री को औरेया के यदुवंश नगर निवासी विशाल कुमार अपने साथ ले गया है। पुत्री की काफी तलाश की, मगर कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई। पुलिस को रात के समय सूचना मिली कि आरोपी किशोरी के साथ बस स्टैंड बेवर पर देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को महिला पुलिस अभिरक्षा में थाने ले गई, वहां उसके बयान दर्ज करने के साथ ही मेडिकल कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी को चालान कर जेल भेजा गया है। पीड़िता के मेडिकल के बाद न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें