फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शराबी ने युवक को मारा पत्थर, लोगों ने कर दी पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शनिवार की देर शाम दीवानी रोड पर एक नशेड़ी ने मार्ग से गुजर रहे एक बाइक सवार को पत्थर मार दिया। इसके बाद लोगों ने शराबी की जमकर पिटाई कर दी। इस बीच शराबी मौका पाकर वहां से भाग गया।
विज्ञापन

कन्नौज के सौंरिख निवासी दीपक कुमार मैनपुरी अपनी रिश्तेदारी में आया था। रविवार की सुबह वह दीवानी रोड होते हुए बाइक से घर वापस लौट रहा था। दीवानी रोड पर भोजपुरा मोड़ के पास से गुजरते समय मार्ग के बीचो बीच खडे़ एक शराबी से जब हटने की बात कही तो वह गालियां देने लगा। युवक बाइक से उतरता, तब तक शराबी ने सड़क से पत्थर उठाकर युवक के मार दिया। पत्थर युवक के सीने में लगा और वह गिर गया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए और युवक को उठाया। युवक व लाेगों ने शराबी को पकड़ लिया और उसे पीटने लगे। इस बीच कुछ लोग बीच बचाव करने आए। तभी मौके का फायदा उठाकर शराबी वहां से भाग गया। कुछ देर बाद सौंरिख निवासी युवक बाइक लेकर वहां से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें