फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन : भोलेनाथ के जयकारों के साथ भक्तों ने की शिवालयों में पूजा-अर्चना

विज्ञापन
भीमसेन मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार पर पूजा अर्चना करते भक्त - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। सावन के तीसरे सोमवार को जिले भर के शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। मंदिर पहुंचे भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। साथ ही फल, फूल और बेलपत्र चढ़ाकर पूजन किया। शिवालयों में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

जनपद के प्रसिद्ध शिवालय श्री भीमसेन महाराज मंदिर में सबसे अधिक श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।
भक्तों ने लाइन मेें लगकर श्रीभीमसेन महाराज की पूजा अर्चना की। प्रसिद्ध चंद्रेश्वर महाराज मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। शिवभक्तों ने मंदिर में पहुंचकर श्रद्धाभाव के साथ पूजा अर्चना की। लोगों ने भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के साथ व्रत भी रखा। कई श्रद्धालु संपूर्ण सावन व्रत रखे हुए हैं।
वहीं करहल के वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पर भी सोमवार को वातावरण भक्तिमय रहा। शिव भक्तों ने यहां वनखंडेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। कस्बा कुसमरा, बेवर, कुरावली, घिरोर आदि स्थानों पर स्थित शिवालयों में भी भोलेनाथ के भक्तों ने पूजा अर्चना की। एसपी अशोक कुमार राय के निर्देश पर जिले भर के सभी शिवालयों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

भोले का किया गया मनोहारी श्रृंगार
सावन के तीसरे सोमवार पर मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का मनोहारी श्रृंगार किया गया। शहर के श्री भीमसेन मंदिर में शाम के समय भक्तों को श्रृंगार रूप के दर्शन हुए। इसी तरह अन्य कस्बों में भी शाम के समय भक्तों ने श्रृंगार रूप के दर्शन किए।

चंद्रेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करते भक्त- फोटो : MAINPURI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें