फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रिश्तेदारी से लौट रहे किसान की सड़क हादसे में हुई मौत

विज्ञापन
मृतक तेजवीर सिंह - फोटो : file
विज्ञापन
मैनपुरी। कस्बा घिरोर क्षेत्र के गांव नगला आशा निवासी किसान शनिवार की देर शाम रिश्तेदारी से वापस लौटते समय औंछा क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हो गए। किसी वाहन की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके चचेरे भाई को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से परिजन ट्रामा सेंटर फिरोजाबाद ले गए। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

घिरोर क्षेत्र के गांव नगला आशा निवासी किसान तेजवीर सिंह (60) शनिवार को थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला अनू रिश्तेदारी में आयोजित दावत कार्यक्रम में गए थे। देर शाम को चचेरे भाई अकल बहादुर के साथ बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बाइक जब थाना क्षेत्र में गांव भगवंतपुर के पास पहुंचे। तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस चचेरे भाइयों को जिला अस्पताल लेेकर पहुंची। वहां चिकित्सक ने तेजवीर को मृत घोषित कर दिया। अकल बहादुर को गंभीर हालत में हायर सेंटर किया गया। परिजन ट्रामा सेंटर फिरोजाबाद ले गए। रविवार को पुलिस ने तेजवीर के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया। हादसे में किसान की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें