फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चार साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी - फोटो : samvad
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव में टॉफी दिलाने के बहाने चार साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस ने भारापुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपी पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया। वहां से पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजा।
विज्ञापन

एलाऊ क्षेत्र में एक चार साल की मासूूम शनिवार को घर के बाहर खेल रही थी। तभी रनसिंहपुर थाना रसूलाबाद कानपुर देहात निवासी संदीप बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। झोपड़ी में ले जाकर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने परिजन को सूचित किया। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली थी। सीओ संतोष कुमार सिंह और थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी ने मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाने के साथ ही पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा था। पिता की तहरीर पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक सूचना पर रविवार को मैनपुरी कुसमरा मार्ग पर गांव भारापुर जाने वाले मार्ग के मोड़ से आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी को चालान करने के बाद पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया। वहां से संदीप को जेल भेजा गया है।

कड़ी सजा दिलाने के लिए करेंगे पैरवी
थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है। आरोपी शराब पीने का आदी है और वह पीड़िता के गांव में अपने रिश्तेदार के घर पर रह रहा था। आरोपी को कड़ी सजा दिलाने के लिए मजबूत पैरवी करेंगे। जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दायर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें