फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हर दिन हो रही बारिश से किसान की बेचैनी बढ़ी

विज्ञापन
मैनपुरी के दन्नाहार क्षेत्र में खेत में भीगी पड़ी किसान की फसल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी/ज्योंती। पिछले तीन दिनों से हर दिन बारिश हो रही है। बारिश और आंधी से किसानों के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में भारी नुकसान हो रहा है। गेहूं के साथ ही लहसुन की फसल को लेकर भी किसान चिंतित है। किसानों ने गेहूं की फसल में 30 प्रतिशत नुकसान की बात कही है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से लगातार जिले में आंधी के साथ बारिश हो रही है। बारिश के चलते किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल की कटाई तो पूरी तरह से बाधित हो गई है। वहीं, बारिश के कारण किसानों के खेतों में खड़ी फसल और गेहूं के बोझे भीग चुके हैं। लगातार तीन दिन से बारिश के कारण गेहूं के बोझों में दीमक लगने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, बार-बार बारिश के कारण गेहूं काला होने का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में गेहूं की कीमत पर 8 से 10 रुपये का अंतर आ जाएगा। तीन दिन पहले बारिश के कारण किसानों के खेतों में जो गेहूं की फसल बिना बंधे पड़ी हुई थी, उसे आंधी के कारण किसान को गीला ही बांधना पड़ा है। वहीं, शनिवार की रात आई तेज आंधी में कई किसानों की कटी पड़ी फसल आंधी में उड़ भी गई। मौसम विभाग की ओर एक बार फिर से बारिश का दबाव बनने की बात कही जा रही है। इसे लेकर किसान चिंतित है।

गेहूं की कटाई तेजी के साथ चल रही थी। गेहूं के जो बोझ बंध चुके हैं उनमें खड़ी फसल से भी अधिक नुकसान है। करीब 30 प्रतिशत नुकसान हो चुका है।
नरेंद्र सिंह

रबी की फसल में इसी तरह से और बारिश हुई तो गेहूं में कालापन आ सकता है जो फसल गिर गई है किसानों को मेहनत दोगुनी करनी पड़ेगी और समय भी ज्यादा लगेगा बारिश होने से कटाई लगभग एक हफ्ता के लिए रुक गई है
विज्ञापन

कुंवर सेन

अब किसानों को खड़ी रबी की फसल की भी चिंता सता रही है। यदि बारिश के साथ ओलावृष्टि होती है तो किसानों के खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी। मुन्ना लाल

रबी की फसल गेहूं के साथ ही लहसुन भी वर्तमान में खेतों में ही पड़ा है। किसान उसे घर नहीं ले जा पाया है। यदि और अधिक बारिश होती है तो किसान बर्बाद हो जाएगा।

इंद्रेश शाक्य

किसानों की फसल में अभी कोई अधिक नुकसान नहीं है। फसल में नुकसान के आंकलन के लिए लेखपाल स्तर की रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकेगा कितना नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सूर्यप्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें