फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जीजा के घर रह रही साली को युवक ने किया अगवा

Sun, 13 Apr 2025 10:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक साली अपने जीजा के घर पर रह रही थी। वह गांव के ही युवक के संपर्क में आ गई। युवक उसे 17 मार्च को गांव से ही अगवा कर ले गया। मामले में जीजा ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही आरोपी उदयवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सर्विलांस की मदद से युवती को बरामद करने एवं आरोपी की गिरफ्तारी में लगी हुई है। सीओ सिटी आंचल चौहान ने बताया कि युवती के जीजा की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सर्विलांस की मदद से युवती को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही बरामद कर युवती के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें