फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कंचनपुर गोलीकांड का हिस्ट्रीशीटर आशीष मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा जिला बदर। - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैनपुरी। थाना करहल के गांव नगला कंचनपुर में बुधवार को ग्राम प्रधान व दो अन्य को गोली मारने और गांव में ताबड़तोड़ गोलियां चलाने वाला जिला बदर हिस्ट्रीशीटर आशीष उर्फ बिट्टा बुधवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। हिस्ट्रीशीटर ने गांव में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थीं, इसका वीडियो भी बृहस्पतिवार को सामने आया। इधर, ग्राम प्रधान ने हिस्ट्रीशीटर सहित सात नामजद, 7-8 अज्ञातों पर केस दर्ज कराया है। कंचनपुर गांव में बुधवार को होली मिलन समारोह था। प्रधान प्रदीप कुमार यादव और ग्रामीणों ने विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की टिकट पर करहल से चुनाव लड़े अनुजेश प्रताप सिंह को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया था। होली मिलन समारोह खत्म होने के बाद शाम को हिस्ट्रीशीटर आशीष यादव उर्फ बिट्टा निवासी मानिकपुर, करहल अपने साथियों संग गांव में पहुंचा।
भाजपा नेता को बुलाने का विरोध जताया। साथ ही ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार यादव की ओर से उसका मतदाता सूची में नाम बढ़वाने का विरोध किया जा रहा था, इसको लेकर भी उसने पुरानी रंजिश भुनाई और अपने 15 के करीब साथियों के साथ मिलकर गोलियां चलाईं।
विज्ञापन

प्रधान प्रदीप के घर में घुसकर पैर में एक गोली, उसके मौजूद उमेश चंद उर्फ जॉनी के सिर और हाथ में गोली, एक अन्य योगेश के हाथ की उंगली में एक गोली मारने के बाद साथियों संग फरार हो गया।
विज्ञापन

देर शाम पुलिस ने घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। प्रधान समर्थकों ने हंगामा करते हुए जाम भी लगा दिया था। इसके बाद पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आशीष उर्फ बिट्टा पर 25 हजार का इनाम घोषित किया और रात में स्वाॅट टीम के साथ मिलकर करहल पुलिस ने बुझिया पुल के पास उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। हिस्ट्रीशीटर आशीष उर्फ बिट्टा के पास से तमंचा, कई कारतूस, एक बाइक बरामद हुई। उसके अन्य फरार साथियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें