फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
कामिनी  - फोटो : फाइल
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव तखरऊ में बुधवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता ने दहेज प्रताड़ना व हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

औरेया के थाना अछल्दा क्षेत्र के गांव लहटोरिया निवासी महेंद्र सिंह दिवाकर ने 22 वर्षीय पुत्री कामिनी की शादी 18 फरवरी 2025 को थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव तखरऊ निवासी अजय के साथ की थी। बुधवार की रात कामिनी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। फोरेंसिक टीम ने भी जांच के लिए नमूने एकत्र किए। मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बीतने के बाद ही बाइक और रुपये की मांग की जाने लगी थी। जब आर्थिक हालात बताते हुए मांग पूरी करने में असमर्थता जाहिर की तो पुत्री को प्रताड़ित किया जाने लगा। पिता ने ससुरालीजन पर पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें