फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मैनपुरी प्रीमियर लीग में छह टीमों के खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर एसबीआरएल मैनपुरी प्रीमियर लीग का आयोजन दिसंबर के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा। इस साल लीग में छह फेंचाइज टीमें प्रतिभाग करेंगी। स्थानीय खिलाड़ियों के साथ दूसरे जनपदों के खिलाड़ियों पर इनामों की बरसात होगी।क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव बीडी शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख रुपये की धनराशि और एसबीआरएल विजेता कप और उपविजेता टीम को 60 हजार रुपये और उपविजेता कप प्रदान किया जाएगा। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 20 हजार रुपये और चौथे स्थान की टीम को 15 हजार रुपये नकद प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि प्रत्येक मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को भी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की आखिरी तिथि 15 नवंबर और खिलाड़ियों के पंजीकरण की अंतिम तारीख 22 नवंबर है। पंजीकरण फॉर्म शहर के सिटी पोस्ट ऑफिस स्थित भंसाली ट्रेडर्स पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें