फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ग्रामसभा की जमीन कब्जे से मुक्त कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। ग्राम प्रधान ने चार साल की कानूनी लड़ाई के बाद ग्राम सभा आलीपुर खेडा की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने में सफलता पाई है। गोशाला की जमीन ग्रामसभा के अभिलेखों में दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत आलीपुरखेड़ा के प्रधान संत प्रकाश स्वर्णकार ने चार साल पहले ग्राम दलपतिपुर में गोशाला के नाम दर्ज सात बीघा भूमि को भू-माफिया के चुंगल से छुड़ाने के लिए उप जिलाधिकारी कोर्ट में मुकदमा किया था। गोशाला की सात बीघा भूमि पर दलपतिपुर के दबंगों ने कब्जा कर लिया था। क्षेत्रीय लेखपाल की मिलीभगत से भूमाफियाओं ने भूअभिलेखों में ओवर राइटिंग (कटिंग) करके सात बीघा भूमि को अपने नाम करवाकर खेती भी कर रहे थे। ग्राम प्रधान ने गोशाला के नाम दर्ज भूमि के रिकार्ड को अभिलेखागार से निकलवाकर उपजिलाधिकारी के न्यायालय से मुकदमा में जीत दर्ज कराकर जमीन को दोबारा ग्रामसभा के नाम दर्ज करवा जीत हासिल कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें