फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कानपुर में उपचार के दौरान विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। कस्बा के गांव नाहिली निवासी एक विवाहिता की इलाज के दौरान कानपुर स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों के आने के बाद शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, पुलिस तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नाहिली निवासी राहुल कुमार की 28 वर्षीय पत्नी रोशनी की कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। उपचार के लिए परिजन ने कानपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, वहां शुक्रवार को मौत हो गई, ससुरालीजन शव को लेकर गांव आ गए। जानकारी होने के बाद मायके पक्ष के लोग भी आ गए। विवाहिता की मौत किस वजह से हुई, यह जानने के लिए मायके पक्ष ने पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष अनुज चौहान ने बताया कि अभी किसी पक्ष की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें