फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बालिका से छेड़छाड़ का आरोपी पूर्व सैनिक फरीदाबाद से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। कस्बा के एक गांव की 7 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की घटना अंजाम देने वाला आरोपी पूर्व सैनिक फरीदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा रहा था। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार को थाने लाने के बाद न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में बालिका 28 जून को घर के बाहर खेल रही थी। तभी आरोपी पूर्व सैनिक नीलेश उसे आम खिलाने के बहाने अपने साथ घर ले गया था। वहां बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। भाई के आ जाने पर आरोपी बच्ची के साथ गलत करने में कामयाब नहीं हो सका था। केस दर्ज करने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि आरोपी पूर्व सैनिक के बारे में जानकारी मिली कि वह फरीदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती है। पुलिस टीम को रवाना किया गया। पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने लेकर आई। रविवार को चालान करने के बाद आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें