फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कुरावली मेंं बैंकों की सुरक्षा परखने निकले अधिकारी

विज्ञापन
फोटो5 बैंक एटीएम की सुरक्षा में लगे गार्ड से जानकारी लेते सीओ सिटी। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। कस्बा कुरावली में बैंक में चोरी की कोशिश होने के बाद एसपी की ओर से सख्त निर्देश जारी किए गए है। इस पर सीओ सिटी ने बुधवार को शहर की प्रमुख बैंकों का निरीक्षण किया।एसपी ने बैंकों के अलावा एलाऊ और दन्नाहार क्षेत्र में बैंक एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए भी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। इस पर सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने शहर के स्टेशन रोड, आगरा रोड, रेलवे स्टेशन रोड, राधा रमन रोड आदि स्थानों पर बैंकों की सुरक्षा व्यवस्थाएं देखीं। बैंकों से जुड़े मार्गों और खिड़की-दरवाजों की भी जांच की। सुरक्षाकर्मियों से सहयोग करने को कहा।
विज्ञापन

सीओ सिटी ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। बैंकों और एटीएम की सुरक्षा के लिए प्रतिदिन चेकिंग होती है। बैंक परिसरों के पास बेवजह खड़े होने वाले वाहनों की भी जांच की जा रही है। बैंक अधिकारियों के साथ बैठक यहां लगे सुरक्षा उपकरणों को दुरुस्त रखे जाने और किसी भी संदिग्ध की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया है, ताकि किसी प्रकार की अनदेखी न हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें