फोटो13 चोरी की घटना के बाद जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद
बेवर। गांव नवीगंज में मंगलवार रात को चोर एक मकान का ताला तोड़कर घरेलू सामान आदि चुरा ले गए। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना क्षेत्र के नवीगंज निवासी गौरव गुप्ता जासमई मार्ग पर एक मकान में ही गल्ला की दुकान चलाते हैं। एक अन्य मकान में परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार रात को वह दुकान बंद करने के बाद दूसरे मकान पर चले गए थे। बुधवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा मिला और घरेलू सामान आदि गायब थे। पीड़ित की तहरीर के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले में जांच शुरू कर दी है। संवाद