फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आमने सामने भिड़ंत के बाद दो हिस्सों में बटा ट्रैक्टर, कैंटर पलटा

विज्ञापन
फोटो36 ट्रैक्टर और कैंटर की ​भिड़ंत के बाद मौके पर जांच करते प्रभारी निरीक्षक। स्रोत संवाद
विज्ञापन
किशनी। ग्वालियर-बरेली राजमार्ग पर बुधवार को डाड़ी भट्ठा के पास आमने सामने भिड़ंत के बाद ट्रैक्टर दो हिस्सों में बट गया। वहीं कैंटर भी मार्ग पर पलट गया। गनीमत रही कि कोई भी हताहत नहीं हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाकर आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में डाड़ी भट्ठा के पास बुधवार दोपहर इटावा बेवर मार्ग से होकर गुजर रहे कैंटर की सामने से आ रहे ट्रैक्टर से सीधी भिड़ंत हो गई। ट्रैक्टर ट्राली में आलू के पैकेट लदे हुए थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में बट गया। वहीं लकड़ी लदा हुआ कैंटर भी भिड़ंत के बाद मार्ग पर पलट गया। हालांकि हादसे में कोई भी वाहन चालक व अन्य चोटिल नहीं हुआ। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाया। मार्ग का आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें