फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मंडी में दो दिन में हुई 1.50 लाख क्विंटल धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मंडी सचिव मनोज कुमार ने बताया कि पिछले दो दिन में गल्ला मंडी मैनपुरी में 1.50 लाख कुंतल धान की खरीद हुई है। उन्होंने बताया कि 14 अक्तूबर को 65043 क्विंटल धान की खरीद हुई थी। जबकि 15 अक्तूबर को शाम तक 54020 क्विंटल की खरीद हो चुकी थी जबकि रात भर खरीद चलेगी। उन्होंने बताया कि रात तक करीब 85000 क्विंटल धान की खरीद की उम्मीद है।
विज्ञापन



फोटो 31 घिरोर करहल मार्ग पर लगा जाम। संवाद
मंंडी के पास लगे जाम से राहगीर हुए परेशान
घिरोर। घिरोर करहल मार्ग स्थित कृषि मंडी के पास बुधवार को लगे जाम से राहगीर और वाहन चालक परेशान हुए। बड़ी संख्या में किसानों के धान के वाहन पहुंचने से करहल घिरोर मार्ग पर जाम लगा रहा। मंडी से लगभग एक किलोमीटर दूरी तक वाहनों की लाइनें लग गई। वाहन चालक जाम में फंसे रहे। जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष अनुज चौहान पुलिस बल के साथ पहुंचे। वाहनों को इधर उधर से निकलवाकर जाम खुलवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि किसानों का मंडी में धान आ रहा है। किसानों के ज्यादा वाहन आ जाने से जाम लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें