करहल। इटावा के चकरनगर थाना क्षेत्र की एक महिला को 6 जुलाई को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके जेवर लूटने वाले तीन जहरखुरानों को करहल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो आरोपी आपस में जीजा-साले हैं।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली थी कि महिलाओं को बेहोश कर उनके जेवर व नकदी लूटने वाला एक गैंग घिरोर रोड पर एक्सप्रेस-वे के पुल के पास घूम रहा है। टीम के साथ मौके पर गए। घेराबंदी कर तीनों जहरखुरानों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विशाल निवासी ग्राम पीतमपुर, थाना बसरेहर और विशाल का जीजा अर्जुन सोलंकी निवासी जेजे कॉलोनी सावद, थाना कंजावल, नई दिल्ली और उसका साथी अर्जुन पुत्र गंगाराम निवासी जेजे कॉलोनी सावद, थाना कंजावल, नई दिल्ली के तौर पर हुई। पूछताछ के दौरान इन्होंने 6 जुलाई को चकरनगर थाना क्षेत्र के मितरोल गांव से अपने मायके विनायकपुर आ रही महिला आरती को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके बैग से जेवरात निकालने की घटना को कबूल किया है। इनके कब्जे से दो जोड़ी कुंडल, एक ओम, एक चेन मय पेंडल, एक अंगूठी, अन्य सामान की बरामदगी हुई। तीनों को जेल भेज दिया है।