सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन घायल लक्ष्मी।
- फोटो : पुलिस
करहल। सिरसागंज-करहल रोड पर बुधवार शाम बघेरा पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए।
करहल इंस्पेक्टर महाराज सिंह भाटी ने बताया कि आकाश (25) पुत्र रणवीर सिंह निवासी रामगढ़, फिरोजाबाद अपने छोटे भाई राहुल और उसकी पत्नी लक्ष्मी को बाइक पर बैठाकर करहल किसी काम से जा रहा था। बघेरा पुल पर सामने से आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक को तुरंत करहल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल लक्ष्मी और राहुल को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। घटना की जानकारी आकाश के परिजन को दी गई। वह रोते-बिलखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचे।