फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। तहसील क्षेत्र के ग्राम ओय में सार्वजनिक शिव मंदिर के सामने किए गए अतिक्रमण के विरोध में ग्रामीणों ने शुक्रवार से भूख हड़ताल शुरू की। जो दूसरे दिन भी जारी रही। गांव पहुंचे अधिकारियों के समझाने पर भी ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक समस्या से निजात नहीं मिलेगी तब तक ग्रामीणों की भूख हड़ताल जारी रहेगी। नायब तहसीलदार के साथ थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। उनका कहना है कि दो दिन में नांदे हटाने का समय दिया गया था। उससे अधिक समय बीत गया है। भूख हड़ताल पर शनिवार को लाल सिंह, मोनू, रीना देवी, शकुंतला देवी, शीला देवी, गोविंद, विनय कुमार बैठे।
विज्ञापन

एसडीएम प्रसून कश्यप का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। तहसील से टीम भेजी है। दूसरे पक्ष ने सिविल कोर्ट में केस किया है। न्यायालय में भी केस लंबित है। प्रकरण की जांच करा रहे हैं। न्यायालय के आदेश आने पर पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें