फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निमोनिया और अस्थमा से बच्चे सहित चार मरीजों ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पिछले कुछ दिनों से मौसम में परिवर्तन हुआ है। इस बीच जिले में निमोनिया के साथ अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल पहुंचे चार माह के बच्चे सहित चार मरीजों ने दम तोड़ दिया। छह मरीजों को हालत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। अस्पताल की इमरजेंसी में 48 मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया गया। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखी गई। अस्पताल की इमरजेंसी में 48 मरीजों को भर्ती कराया गया। इनमें से चार मरीजों की मौत हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र में मोहल्ला यदुवंश नगर निवासी दर्श (4) पुत्र राजू को पिछले कुछ दिनों से निमोनिया की दिक्कत थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुरावली के मोहल्ला वेदनटोला निवासी कृष्ण देवी (65) को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन ने पहले उन्हें सीएचसी कुरावली पर भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव दूल्हापुर गढि़या निवासी कौशलेश (60) को अस्थमा की दिक्कत थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। बृहस्पतिवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर के मोहल्ला आवास विकास निवासी रघुवीर सिंह (72) को बृहस्पतिवार को सीने में तेज दर्द के साथ अचानक सांस लेन में दिक्कत हुई। परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. मदनलाल ने बताया कि रघुवीर को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। अन्य को मृत अवस्था में ही परिजन अस्पताल लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें