फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लकड़ी लेने गई किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव जरामई की रहने वाली किशोरी ने मंगलवार सुबह घर से कुछ दूर पेड़ पर दुपट्टे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन ने बताया कि वह लकड़ियां लेने के लिए गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

दन्नाहार क्षेत्र के गांव जरामई के रहने वाले चरन सिंह की 17 वर्षीय पुत्री कुंती सुबह खेत पर गोबर डालने के लिए गई थी। गोबर डालने के बाद वह घर आई तो मां ने खेत से लकड़ियां लेने भेज दिया। कुंती जब काफी देर तक घर वापस नहीं आई तो परिजन ने तलाश की। घर से करीब 200 मीटर दूर पेड़ पर कुंती का शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। बेटी का शव देख चरन सिंह व परिजन रोने बिलखने लगे। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ पहुंचे। खुदकुशी की वजह को लेकर चरन सिंह व अन्य परिजन की ओर से कोई जानकारी न होने की बात कही। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें